मऊ, सितम्बर 9 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत वलीदपुर पंचायत परिषद की बोर्ड बैठक का सभासदों द्वारा दो बार से बहिष्कार किए जाने से नगर के विकास कार्य प्रभावित होने की स्थिति बन गई है। बुधवार को भी आयोजित बैठक में कई सभासदों के शामिल नहीं होने के कारण महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय नहीं हो सका। सभासदों के बहिष्कार के चलते कई प्रस्तावों पर सहमति नहीं बन सकी। सभासदों का कहना है कि जब तक उनकी समस्याओं और प्रस्तावों पर गंभीरता से विचार नहीं किया जाता, तब तक बोर्ड की बैठकों में भाग लेने का कोई औचित्य नहीं है। सभासदों का आरोप है कि बोर्ड बैठक में विकास कार्यों से जुड़े प्रस्तावों को पर्याप्त महत्व नहीं दिया जा रहा है। वार्डों की समस्याओं और सभासदों द्वारा दिए गए प्रस्तावों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से न...