Mau News: नगर क्षेत्र में जर्जर विद्युत तार बदलने का कार्य तेज
मऊ, जुलाई 10 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील अंतर्गत नगर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति को सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए बिजली विभाग द्वारा जर्जर तारों को बदलने का कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है।
कार्य की प्रगति शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय और तहसील मुख्यालय के आस-पास पुराने तारों को हटाकर नए तार लगाए गए। अब जर्जर हो चुके तार के चलते फाल्ट की समस्या से निजात मिलेगी। अधिशाषी अभियंता विद्युत श्रीप्रकाश ने बताया कि लंबे समय से पुराने हो चुके तारों के कारण तकनीकी खराबी और फॉल्ट की समस्याएं आती थी। बारिश और तेज हवा के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने का खतरा भी बना रहता था। इन समस्याओं को देखते हुए विभाग ने जर्जर तारों को बदलने का अभियान प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया है। कहा कि कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.