Mau News: धार कार्यक्रम के साथ नौ दिवसीय अनुष्ठान का शुभारम्भ
मऊ, अगस्त 14 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना। ग्राम पंचायत भाटीकला में हनुमंत धाम मंदिर निर्माण समिति द्वारा आयोजित नौ दिवसीय अनुष्ठान का शुभारंभ शुक्रवार को विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ धार कार्यक्रम से हुआ। इस अवसर पर करीब 200 महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने मां काली एवं भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और मंदिर निर्माण की सफलता के लिए प्रार्थना की। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि हनुमंत धाम मंदिर निर्माण के उद्देश्य से आयोजित यह नवदिवसीय अनुष्ठान 22 अगस्त तक चलेगा।आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से नवदिवसीय अनुष्ठान में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनने तथा हनुमंत धाम मंदिर निर्माण में सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में आयोजक समिति के चंद्रकांत तिवारी, रितिक सिंह, नीरज कश्यप, संजय सिंह, जितेंद्र कुमार, अवनीश कुमार, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.