मऊ, अक्टूबर 17 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। इस खरीफ विपणन वर्ष में एक नवम्बर से शुरु हो रही किसानों से धान खरीद की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला खाद्य विपणन विभाग की ओर से जिलाधिकारी के निर्देश के बाद जिले में 41 धान क्रय केन्द्रों को हरी झंडी मिल गई है। इसमें नामित तीन एजेंसियों खाद्य रसद विभाग की 18, पीसीएफ 21 और भारतीय खाद्य निगम की ओर से 02 केन्द्र बनाए गए हैं। वहीं पिछले वित्तीय वर्ष में 50 क्रय केन्द्रों पर खरीद हुई थी। इस बार नौ क्रय केन्द्र घट गए हैं। विभाग की ओर से केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं इलेक्ट्रॉनिक कांटा, बोरा, झरना, बैनर आदि की व्यवस्था पूरी कराने की कवायद तेज कर दी गई है। अभी तक 266 किसानों ने अपना पंजीकरण कराया है। डीआरएमओ ने किसानों से अपना पंजीकरण कराने की अपील किया है। यह भी पढ़ें- Jhansi News: धान के चार क्रय केन्द...