मऊ, सितम्बर 28 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। विगत दिनों आई आधी और पानी में धान की फसल डूबकर बर्बार होने को लेकर सोमवार जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह व लोकदल जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में किसानों ने कलक्ट्रेट में एकत्रित होकर जिलाधिकारी के नाम का पत्रक सिटी मजिस्ट्रेट राम बाबू को सौंपा। पत्रक के माध्यम से सिंचाई विभाग के नाले को खुदवाने की और डेढ़ सौ मीटर नाले को खुलवाने की मांग किया। पत्रक के माध्यम से बताया कि यह नाला पहले खुदाई होता था, लेकिन तीन साल से खुदाई नहीं होने से इस क्षेत्र के 500 एकड़ धान की फसल हर साल जल मग्न हो जा रही है। जलनिकासी नहीं होने से इस क्षेत्र के किसान इन खेतों में रवि की मुख्य फसल गेहूं तथा चना- मटर- मसूर- सरसों आदि की बुवाई नहीं कर पाते हैं। इससे किसानों की भारी आर्थिक क्षति हो रही है और भुखमरी की स...