Mau News: धनतेरस पर बाजार में धनवर्षा, 250 करोड़ के कारोबार से खिले कारोबारियों के चेहरे
मऊ, नवम्बर 6 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। धनतेरस पर शुक्रवार को जिले के बाजारों में जमकर धन बरसा। सुबह से शुरू हुई खरीदारी की रफ्तार शाम होते-होते परवान चढ़ गई। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक बाजारों में पैर रखने की जगह नहीं रही। किसी ने सोने-चांदी के आभूषण खरीदे तो किसी ने बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक सामान और दोपहिया वाहनों की खरीदारी कर पर्व की खुशियां मनाईं। महंगाई के बावजूद ग्राहकों का उत्साह कम नहीं हुआ। सराफा बाजार की चमक से लेकर ऑटोमोबाइल शोरूम की रौनक तक हर तरफ धनतेरस का उल्लास नजर आया। बाजार के जानकारों के मुताबिक, सराफा, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, बर्तन और कपड़ा समेत विभिन्न क्षेत्रों को मिलाकर जिले में करीब 250 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है। देर रात तक दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ जुटी रही और कारोबारियों के चेहरे खिले र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.