मऊ, अक्टूबर 16 -- Mau News: दोहरीघाट,हिन्दुस्तान संवाद। पतित पावनी सरयू नदी के तट पर स्थित अंतरराष्ट्रीय मातेश्वरी महाधाम में शारदीय नवरात्र के अवसर पर आयोजित 10 दिवसीय आदि शक्ति अखंड महायज्ञ के पांचवें दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। ध्यान योग एवं प्रवचन कार्यक्रम में सद्गुरु महाराज ने प्रेम, सद्भाव और सेवा को जीवन का आधार बनाने की प्रेरणा दी।उन्होंने कहा कि मां आदिशक्ति समस्त सृष्टि की रचयिता हैं। हम सभी उन्हीं की संतान हैं, इसलिए किसी के प्रति द्वेष और घृणा का भाव नहीं रखना चाहिए। दूसरों में दोष देखने के बजाय आपसी प्रेम और सेवा भाव से जीवन जीना चाहिए। उन्होंने पारिवारिक रिश्तों में प्रेम का संदेश देते हुए कहा कि सास को मां और बहू को बेटी के समान समझने से परिवार में आपसी सद्भाव बना रहेगा। इससे घर-परिवार में सुख-शांति आएगी और मां आदिशक्ति...