मऊ, जुलाई 16 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना। नगर पंचायत वलीदपुर में स्थित हजरत सूफी मोहम्मद जान सिद्दीकी किरमानी वलीदपुर शरीफ का 95 वां दो दिवसीय उर्स कार्यक्रम आगामी 24 एवं 25 जुलाई को होगा। जिसकी तैयारी प्रारंभ हो गई है। इस कार्यक्रम का बटोर 23 जुलाई गुरुवार को है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मोईिनया मंजिल दरगाह चिराग रब्बानी एवं गौसे जमानी वलीदपुर के सज्जादा नसीन शाह मोहम्मद इजहार अहमद ने बताया कि इस उर्स कार्यक्रम का बटोर 23 जुलाई गुरुवार को होगा। 24 जुलाई को सुबह आठ बजे से कुरान खानी व मिलाद शरीफ, सायंकाल चादरपोशी, रात्रि में कव्वाली तथा 25 जुलाई की सुबह गुसुलमजार शरीफ, गागर तथा सायंकाल खिरका पोशी का कार्यक्रम होगा। अंत में रात्रि में समाखाने में कव्वाली के पश्चात कार्यक्रम समाप्त हो जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...