मऊ, अक्टूबर 2 -- Mau News: मऊ। जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांधी जयंती के अवसर पर दो ग्राम पंचायतों में पेयजल योजनाओं के जल अर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विकासखंड दोहरीघाट की ग्राम पंचायत देवनाथपुर पेयजल योजना एवं विकासखंड कोपागंज की ग्राम पंचायत मुहम्मदपुर बाबूपुर पेयजल योजना में जल अर्पण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण एवं जल प्रबंधन के दृष्टिगत ग्रामीणों से पानी का दुरुपयोग रोकने तथा पेयजल को दूषित होने से बचाने की अपील की गई। कार्यक्रम में संबंधित ग्रामों के ग्राम प्रधान, अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण), सहायक अभियंता, जूनियर इंजीनियर जल निगम, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि, ग्राम पंचायत की जल सखियां एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: विशेष ग्राम सभा में डीएम ने दिया स्वच्छता का ...