मऊ, सितम्बर 2 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के शासी निकाय की बैठक जिलाधिकारी आनंद वर्धन की अध्यक्षता में मंगलवार की देर शाम कैंप कार्यालय स्थित सभागार में संपन्न हुई। बैठक में पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी सहित डूडा से संबंधित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा के दौरान सबसे कम नए आवेदन कराने एवं ऋण स्वीकृति कराने वाले दो अधिशासी अधिकारियों को चिन्हित कर कारण बताओ नोटिस जारी करने एवं वेतन रोकने के निर्देश दिए। बैंकों द्वारा ऋण आवेदनों की स्वीकृति में बेहद खराब प्रदर्शन पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा लीड बैंक मैनेजर को कड़ी फटकार लगाई। जिलाधिकारी कहा कि बैंकों की लापरवाही के कारण पात्र लाभार्थियो...