मऊ, जुलाई 11 -- Mau News: मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नम्बर आठ में शनिवार की शाम को लगभग छह बजे अपने कमरे में फांसी लगाकर देवरिया जनपद निवासी युवक ने जान दे दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ ही फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित कर शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड 8 स्थित एक किराए के मकान में देवरिया जनपद के बरहज थाना क्षेत्र के पैना निवासी 20 वर्षीय प्रदीप अपने छोटे भाई गुलशन और अपनी मां के साथ रहकर मेहनत मजदूरी का कार्य करता था। इस समय उसकी मां खेती-बाड़ी के कार्य से अपने घर गई हुई है और छोटा भाई गुलशन किसी कार्य से बाहर गया हुआ था। यह भी पढ़ें- कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, मोबाइल कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस इसी बीच प्रदीप ने कमरे में लग...