मऊ, जुलाई 28 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रोडवेज पेट्रोल पंप के समीप 24 जुलाई की रात लगभग आठ बजे स्कूटी और बाइक की आमने- सामने हुई टक्कर में गंभीर रूप से घायल स्कूटी सवार पतिराम की सोमवार की देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक पतिराम नगर पंचायत मुहम्मदाबाद गोहना के मोहल्ला सैदपुर के निवासी थे। उनकी मृत्यु की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वह अपने पीछे पत्नी चंद्र ज्योति देवी, दो पुत्र तथा तीन पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा। यह भी पढ़ें- Mau News: बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार अधेड़ गंभीर, दी तहरीर घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि ...