मऊ, अक्टूबर 14 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। दुर्गापूजा, दशहरा एवं दीपावली पर्व को देखते हुए बुधवार को घोसी नगर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में बम डिस्पोजल स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की टीम ने पहुंचकर सघन जांच की। टीम ने पंडालों के भीतर से लेकर आस-पास के क्षेत्रों तक बारीकी से पड़ताल की। जनपद के बम डिस्पोजल स्क्वाड प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में पहुंची टीम ने सुरक्षा के लिहाज से विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। डॉग स्क्वायड की मदद से भी जांच की गई। इस दौरान संदिग्ध वस्तुओं की तलाश करते हुए पंडालों और आसपास के परिसर को खंगाला गया। पर्व के दौरान लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी संभावित खतरे से निपटने की तैयारी के तहत यह जांच अभियान चलाया गया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: दशहरा मेला में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का...