मऊ, अगस्त 12 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी आनन्द वर्द्धन की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में बाल श्रम उन्मूलन से संबंधित जनपद स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई। बैठक में जनपद में बाल श्रम की रोकथाम, बाल श्रमिकों के चिन्हांकन, उनके शैक्षिक एवं आर्थिक पुनर्वासन तथा संबंधित मामलों में प्रवर्तन एवं अभियोजन की कार्रवाई की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने दुकानों, अधिष्ठानों एवं औद्योगिक संस्थानों में नियमित रूप से निरीक्षण एवं छापेमारी कर बाल श्रम के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कार्रवाई में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि 14 वर्ष से कम आयु के चिन्हित बाल श्रमिकों को तत्काल कार्यस्थल से हटाते हुए 24 घंटे के...