Mau News: दी अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की सामान्य निकाय बैठक संपन्न
मऊ, नवम्बर 2 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। दी अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, मऊनाथ भंजन की सामान्य निकाय की बैठक रविवार को डीसीएसकेपीजी कॉलेज, मऊ के सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता बैंक के अध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह ने की। बैठक के दौरान बैंक अधिकारी जय प्रकाश तिवारी द्वारा बैंक की प्रगति रिपोर्ट, विगत वर्ष का लेखा-जोखा और ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से रिपोर्ट का अनुमोदन किया। साथ ही बैंक की आगामी कार्य योजना को भी स्वीकृति प्रदान की गई। इस अवसर पर डीसीएसकेपीजी कॉलेज के प्राचार्य, जिला सहकारी बैंक के सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक एवं यूपी बैंक इम्पलाइज यूनियन, यूनिट मऊ के पूर्व अध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार पांडेय सहित सहकारी संस्थाओं से जुड़े कई अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.