मऊ, नवम्बर 8 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। प्रकाश पर्व दीपावली पर रविवार को जिलेभर में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। सुबह से देर रात तक बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही। लोगों ने पूजन सामग्री, मिट्टी के दीये, मोमबत्ती, मिठाई, फूल-माला और सजावटी सामानों की जमकर खरीदारी की। घरों को रंग-बिरंगी झालरों और दीपों से सजाया गया। बाजारों से लेकर घरों तक चहुंओर रोशनी और चकाचौंध दिखाई दी। नगर के सहादतपुरा, रोडवेज, रौजा, सदर चौक, घास बाजार और मिर्जाहादीपुरा समेत घोसी, मुहम्मदाबाद गोहना और मधुबन के बाजारों में दिनभर गहमागहमी रही। लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं, खील-बताशे और मिट्टी के खिलौनों की खूब बिक्री हुई। फूल-माला की मांग बढ़ने से इनके दाम भी चढ़े रहे। लोगों ने पूजन-अर्चन के लिए पंडितों और पुरोहितों को पहले से ही आमंत्रित कर रखा था। शाम होते ही घर...