Mau News: दिव्यांगजनों की समस्याओं के निराकरण के लिए मोबाइल कोर्ट का आयोजन कल
मऊ, अगस्त 4 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रशान्त श्रीवास्तव ने बताया कि दिव्यांगजनों की शिकायतों एवं समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया जाएगा। बताया कि मोबाइल कोर्ट का आयोजन पांच अगस्त को कलक्ट्रेट सभागार में सुबह दस बजे से सायं चार बजे तक किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य दिव्यांगजनों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक प्रभावी मंच उपलब्ध कराना तथा विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों का शीघ्र एवं समन्वित निस्तारण सुनिश्चित करना है। उन्होंने जनपद के समस्त दिव्यांगजनों से अपील की है कि यदि उनकी कोई शिकायत या समस्या समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, ग्रामीण विकास अभिकरण, परिवहन विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.