मऊ, अगस्त 29 -- Mau News: मऊ। परिवहन विभाग द्वारा मिशन सेफ फ्यूचर-2.0 अभियान के क्रम में शनिवार को स्कूली वाहनों की संयुक्त चेकिंग किया गया। खुरहट, मुहम्मदाबाद गोहना एवं कोइरियापार क्षेत्र के विद्यालयों एवं मार्ग पर संचालित स्कूली वाहनों को चेक किया। इस दौरान 10 वाहनों का चालान करने की कार्रवाई की। साथ ही स्कूल वाहन चालकों के चरित्र सत्यापन के लिए विद्यालय के प्रबंधकों को निर्देशित किया। चेताया कि स्कूल वाहनों का फिटनेस एवं परमिट नहीं कराया जाता है तो उन विद्यालय के प्रबंधक के विरूद्ध एफआईआर की कार्रवाई की जायेगी। चेकिंग कार्य में परिवहन विभाग मऊ के सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी सुहेल अहमद एवं प्रवर्तन पर्यवेक्षक प्रवर्तन सिपाही दुर्गविजय यादव, अनूप कुमार रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...