Mau News: दशहरे का लगा मेला, दुर्गा पंडालों में रही भीड़
मऊ, अक्टूबर 28 -- Mau News: अमिला। दो किलोमीटर की लम्बाई में लगने वाला बड़रांव ब्लाक क्षेत्र का सबसे बड़ा व सुप्रसिद्ध दशहरा मेला मंगलवार को लगा। देर रात तक लगने वाले मेले में भारी भीड़ उमड़ी। दुर्गा पूजा पंडालों पर बड़ी संख्या में दर्शनार्थियों ने मां भगवती का दर्शन कर मंगल कामना की। महिलाओं, पुरुषों के साथ बच्चों का उत्साह देखते बन रहा था। चरखी झूला का बच्चों ने खुब आनंद लिया। भारी संख्या पुलिस बल मेला को सफल बनाने में चक्रमण करते रहे।दुर्गा पंडालों पर दुर्गा पूजा समितियों के स्वयं सेवकों ने सकुशल मेला सम्पन्न कराने व मेले में आने वाले लोगों का सहयोग कर रहे थे। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: तरवां मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.