मऊ, सितम्बर 25 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। दशहरा रामलीला सेवा समिति द्वारा बनियापार में दशहरा पर्व पर लगने वाले मेला की जमीन पर चल रहे विवाद के बाबत उप जिलाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक के यहां शिकायत दर्ज कराई थी। जिसे संज्ञान में लेकर एसडीएम और सीओ ने दल बल के साथ शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर मामले को दोनों पक्षों के बीच वार्ता कर समझौते के बाद हल करा दिया। बताते चले कि बनियापार स्थित जमीन पर जहां वर्षों पूर्व से रामलीला कमेटी का मेला लगा करता था, वहां पर दूसरे पक्ष के द्वारा बाउंड्री कार्य करके घेर दिया गया था। जिसको लेकर दशहरा रामलीला समिति के अध्यक्ष छोटू प्रसाद द्वारा गुरुवार को उप जिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री को प्रार्थना पत्र देकर इस घटना के बारे में जानकारी दी थी। यह भी पढ़ें- Hapur News: मेला स्थल का अधिकारिय...