मऊ, सितम्बर 6 -- Mau News: घोसी(मऊ), हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत नकटा क्षेत्र के बरुहां चट्टी स्थित घोसी मझवारा मार्ग पर रविवार की सुबह करीब 6 बजे सड़क किनारे पानी भरे धान के खेत में बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सड़क किनारे ही बुजुर्ग की साइकिल भी गिरी मिली। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची एफएसएल व फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किया व कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया। घोसी कोतवाली अंतर्गत बरौली निवासी बुजुर्ग रामविलास उम्र 60 पुत्र बगेदु को मिर्गी का दौरा आने की बीमारी थी। परिजनों के अनुसार शनिवार की शाम बुजुर्ग रामविलास अपनी साइकिल से दवा लेने के लिये बरुहां चट्टी पर गए हुए थे लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे जिसके बाद परिजनों ने सभी संभावित स्थानों व मित्र व रिश्तेदारो...