मऊ, सितम्बर 6 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत नकटा क्षेत्र के बरुहां चट्टी स्थित घोसी-मझवारा मार्ग पर रविवार की सुबह करीब 6 बजे सड़क किनारे पानी भरे धान के खेत में एक बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सड़क किनारे ही बुजुर्ग की साइकिल भी गिरी मिली। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस एवं फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किया। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के लिये जिला अस्पताल भेज दिया। कोतवाली अंतर्गत बरौली निवासी बुजुर्ग 60 वर्षीय रामविलास पुत्र बगेदु को मिर्गी का दौरा आने की बीमारी थी। परिजनों के अनुसार शनिवार की शाम बुजुर्ग रामविलास अपनी साइकिल से दवा लेने के लिये बरुहां चट्टी पर गए हुए थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। यह भी पढ़ें- Mau News: दवा लेने निकले बुजुर्ग का सडक किनारे धान के खेत में मिला ...