Mau News: दलित बस्ती में जलनिकासी की समस्या के विरोध में किया प्रदर्शन
मऊ, जुलाई 11 -- Mau News: दुबारी, हिन्दुस्तान संवाद। मधुबन तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत दुबारी स्थित दलित बस्ती में शनिवार की सुबह सड़क और नाली निर्माण की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विकास कार्यों में उपेक्षा का आरोप लगाया और जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। ग्रामीणों के अनुसार दुबारी बस्ती से विग्रहपुर जाने वाला करीब 300 मीटर लंबा मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। बरसात में सड़क पर जल भराव और कीचड़ के कारण आवागमन मुश्किल हो जाता है। इस समस्या के बाबत अब तक सड़क निर्माण नहीं कराया गया। इस संबंध में ग्राम प्रधान और संबंधित अधिकारियों को कई बार मौखिक और लिखित शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जब भी वह न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.