मऊ, सितम्बर 9 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी रानीपुर एवं मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक कमेटी की संयुक्त बैठक बुधवार को करजौली मोड़, खुरहट में हुई। बैठक में तहसील क्षेत्र के बाड़ागांव निवासी बद्देराम से जुड़े दलित उत्पीड़न मामले में प्रशासनिक स्तर पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने पर आक्रोश जताया गया। कार्यकर्ताओं ने आगामी 19 सितंबर को उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रस्तावित धरने को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। भाकपा के जिला मंत्री राम अवतार सिंह ने कहा कि दलित उत्पीड़न जैसे गंभीर मामले में प्रशासन की सुस्ती से पीड़ित और गरीब तबके के लोगों में निराशा एवं आक्रोश बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक दबाव के कारण मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि शोषित और वंचित ...