मऊ, अक्टूबर 16 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय, कानपुर (उत्तर प्रदेश) के मार्गदर्शन में संचालित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत दर्जी (सिलाई) ट्रेड के दो बैचों के 10 दिवसीय कौशल एवं उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ स्पाम पैलेस में हुआ। कार्यक्रम का आयोजन मंडलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र, धर्मागतपुर, रतनपुरा, मऊ की ओर से किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री सचीन्द्र सिंह ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि कौशल विकास के माध्यम से व्यक्ति अपने हुनर को निखारकर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकता है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करने और अर्जित कौशल का उपयोग अपनी आजीविका को मजबूत बनाने में करने का आह्वान कि...