मऊ, अक्टूबर 25 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। जमालपुर स्थित देवरानी-जेठानी पोखरे के परिसर में रविवार को श्री हनुमान मंदिर सेवा समिति की ओर से विशाल कुश्ती दंगल एवं भव्य मेले का आयोजन किया गया। दंगल में विभिन्न जनपदों से आए करीब दो दर्जन पहलवानों ने अपने दांव-पेच दिखाकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। विजई पहलवानों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। दंगल में जौनपुर, गोरखपुर, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, आजमगढ़,मऊ और कुशीनगर समेत विभिन्न स्थानों से पहुंचे पहलवानों ने दमखम दिखाया। दंगल प्रतियोगिता में सबसे रोमांचक मुकाबला कानपुर की पहलवान मुस्कान गुप्ता और मध्य प्रदेश के पहलवान सुजीत के बीच हुआ। पांच मिनट तक चले इस मुकाबले में मुस्कान गुप्ता ने शानदार दांव लगाते हुए सुजीत को पटखनी दी और जीत अपने नाम कर ली। वहीं, बलिया जिला केसरी रा...