मऊ, सितम्बर 27 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। जनशिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराये जाने के क्रम में शनिवार को सभी थाना प्रांगण में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। खराब मौसम के कारण फरियादियों की संख्या कम रही। इस बीच उपस्थित 26 फरियादियों को उनके मामले का समाधान मिला। जिलाधिकारी आनंद वर्धन और पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने थाना दोहरीघाट में फरियादियों की समस्या सुनी। यह भी पढ़ें- Hathras News: थाना समाधान दिवस में हुआ चार शिकायतों का निस्तारणजनशिकायतों का निस्तारण राजस्व विभाग से सम्बन्धित मामलों के निस्तारण के लिए राजस्व टीम को आवश्यकतानुसार पुलिस बल उपलब्ध कराकर निस्तारण कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। ...