Mau News: थाना मोड़ से चौक तक बाजार 500 मीटर सड़क बदहाल
मऊ, सितम्बर 3 -- Mau News: कोपागंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत कोपागंज अंतर्गत थाना मोड़ से चौक तक बाजार में जाने वाले मार्ग पर जगह-जगह गड्ढा बन जाने से राहगीरों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश होने से इन गड्ढों में पानी भर जाता है। आते जाते दो पहिया वाहन, मोटर साइकिल सवार प्राय: इन गड्ढों में फंसकर गिरकर घायल हो जाते हैं। लेकिन नगर पंचायत सड़क की मरम्मत नहीं करा पा रहा है।
सड़क की स्थितिकोपागंज थाना मोड़ से चौक तक करीब डेढ़ दशक पूर्व नगर पंचायत ने आरसीसी मार्ग बनवाया था। समय बीतने के साथ सड़क जगह-जगह टूटने लगी है। सड़क पर छोटे-बड़े गड्ढे हो गए हैं। थाना मोड़ से लेकर नगर पंचायत कार्यालय के पास सड़क सबसे अधिक क्षतिग्रस्त है। दोपहिया सवार और मोटर साइकिल चालक इन गड्ढों के चक्रव्यूह में गिरकर प्राय: चोटिल होते हैं। वहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.