मऊ, सितम्बर 6 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। थाना कोपागंज क्षेत्र अंतर्गत पूराघाट-बरलाई मार्ग के पास शनिवार की देर रात बिजली की पोल से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, रविवार की सुबह आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम करके जमकर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि सड़क किनारे बिजली पोल से आए दिन हादसे होते रहते हैं, बावजूद इसके बिजली विभाग संवेदनशून्य बना हुआ है। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्ष के समझाने-बुझाने के बाद किसी तरह से जाम समाप्त हुआ। पुलिस दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई है। कोपागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्थीजाफरपुर नगर पंचायत में पुल के पास स्थित अंधा मोड़ पूराघाट-बरलाई मार्ग के पास शनिवार की देर रात बाइक सवार दो युवक अंधेरा होने के कारण सड़क किनारे बिजली पोल से ट...