Mau News: तेज आंधी-पानी से नलकूप का कटरैन धराशायी, किसान की मौत
मऊ, सितम्बर 18 -- Mau News: रानीपुर, (मऊ) हिन्दुस्तान संवाद। जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बरवा में शुक्रवार की अपरान्ह तेज आंधी-पानी के कारण नलकूप का कटरैन धराशायी हो गया। कटरैन और मिट्टी की दीवार के मलवे में दबने के कारण 55 वर्षीय किसान की दर्दनाक मौत हो गई। किसान की मौत से गांव में मातम पसर गया, वहीं परिजनों का रोते-रोते काफी बुरा हो गया। किसान के शव को कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। स्थानीय रानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरवा निवासी 55 वर्षीय रामप्रवेश चौबे पुत्र स्व. सीताराम चौबे खेती-किसानी का काम करता था। नित्य की भांति शुक्रवार को वह अपने घर से लगभग तीन सौ मीटर दूर खेत में स्थित नलकूप पर गया हुआ था। इसी दौरान अपरान्ह लगभग ढाई बजे के करीब तेज आंधी के साथ बारिश शुरु हो गई। तेज आंधी के साथ बारिश के का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.