Mau News: तीन बैराजों से सरयू नदी में छूटा 3.88 लाख क्यूसेक पानी, उफान की आशंका
मऊ, अगस्त 30 -- Mau News: दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। नेपाल के तीन बैराज से बीते शनिवार को छोड़े गए 3.88 लाख क्यूसेक पानी से सरयू नदी का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। जिससे उफान आने की आशंका बनी हुई है। जलस्तर में हो रही वृद्धि से तटवर्ती गांवों में दहशत व्याप्त है। बढ़ते जलस्तर को लेकर सिंचाई विभाग भी चौकन्ना हो गया है। बीते 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 15 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई। इस समय नदी खतरा बिंदु 69.90 मीटर से 30 सेमी नीचे बह रहीं है। घटते जलस्तर से जहां लोगों ने राहत की सांस ली थी। वहीं अब खतरा फिर से बढ़ने लगा है। नदी के लहरों में उफान तेज होने से सुरक्षा में लगें बोल्डरों में दरारें पड़ने लगीं है। जिससे वे नीचे बैठ रहें है। बोल्डरों के नीचे बैठने से दोहरीघाट कस्बे के मुक्तिधाम से लेकर खाकी बाबा कुटी तक खतरा मंडरा रहा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.