मऊ, जुलाई 8 -- Mau News: पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज थाना क्षेत्र के टड़ियाव स्थित फोरलेन के किनारे पिछले तीन दिनों से लावारिस हालत में खड़े ट्रेलर को पुलिस ने कब्जे में लेकर सीज कर दिया। वाहन के मालिक का पता नहीं चलने पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, टड़ियाव के पास फोरलेन किनारे एक ट्रेलर पिछले तीन दिनों से लावारिस अवस्था में खड़ा था। लंबे समय तक वाहन के एक ही स्थान पर खड़े रहने से पुलिस की नजर उस पर पड़ी। इसके बाद पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ कर ट्रेलर के मालिक का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सोमवार रात पुलिस ने निजी चालक की सहायता से ट्रेलर को थाना परिसर मंगवाया। आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए ट्रेलर...