मऊ, अगस्त 30 -- Mau News: मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। रामपुर थाने की साइबर टीम ने रविवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए गुम हुए तीन एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किया है। बरामद किए गए तीनों मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 1,02,000 रुपये है। रविवार को पुलिस ने इन सभी मोबाइलों को उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया। फतहपुर मंडाव निवासी कहकसा बानो की 12 हजार कीमत मोबाइल फतहपुर मंडाव बाजार से गुम हुआ था। आशुतोष कुमार सिंह निवासी सारण (बिहार) का 52 हजार कीमत का मोबाइल मधुबन बाजार से गायब हुआ था। गाजीपुर निवासी अजीत कुमार का 38 हजार कीमत का मोबाइल बेलौली बाजार से गुम हुआ था। इस मामले में पीड़ितों ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसे थाने पर तैनात साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों मोबाइल को बरामद करने में सफलता हासिल की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...