Mau News: तिघरा धाम में लिया विकसित भारत निर्माण के लिए संकल्प
मऊ, सितम्बर 22 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद, मऊ के सौजन्य से तिघरा धाम में 'सेवा संकल्प महायज्ञ' का आयोजन किया गया। महायज्ञ में स्थानीय जनों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए राष्ट्रहित एवं समाजहित के कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में लगभग 200 स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता करते हुए महायज्ञ में आहुति प्रदान की तथा विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने सामाजिक एकजुटता, सेवा भावना, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा क्षेत्र के समग्र विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प व्यक्त किया। सेवा संकल्प महायज्ञ के माध्यम से लोगों को राष्ट्र के विकास में जनभागीदारी के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.