मऊ, जुलाई 19 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जमीन बरामदपुर स्थित नई सब्जी मंडी में स्थित एक ताला बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया। गेट का ताला काटकर कमरे में घुसे चोरों ने नकदी समेत कीमती आभूषण चुरा कर फरार हो गए। इस घटना की जानकारी होने पर परिजन अवाक रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना के बाबत जांच पड़ताल किया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जमीन बरामदपुर निवासी संजय कुमार का नई सब्जी मंडी में आवासीय मकान स्थित है। घर के सभी सदस्य इस मकान में ताला बंदकर दूसरे मकान में चले गए थे। इस बीच शनिवार रात्रि चोरों ने चहारदीवारी को पार करके अंदर लगे हुए गेट का ताला काट कर कमरे में घुस गए। इस दौरान कमरे में रखे बड़े बॉक्स में रखे हुए जमीन के कागजात, सोने की एक अंगूठी एवं 12 हजार नगद चुराकर फरार हो गए। र...