Mau News: ताला तोड़कर आभूषण एवं नकदी उठा ले गए चोर
मऊ, सितम्बर 3 -- Mau News: मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। रामपुर थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव में बुधवार की रात चोरों ने एक परिवार के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की जानकारी जब परिजनों को हुई तो वे अवाक रह गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
पीड़ित की शिकायत पीड़ित ने थाना रामपुर में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीड़ित राम आधार चौहान पुत्र स्व.रामचन्द्र चौहान ने बताया कि बुधवार की रात नित्य की भांति रात में वह अपने परिवार के साथ खाना खाकर सो गए थे। रात करीब 12 बजे उनकी पत्नी की नींद से खुल गई तो उसने देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ है। यह देखकर वह जोर-जोर से चिल्लाकर रोने लगीं। उसकी आवाज सुनकर जब परिवार के अन्य लोग जागे तो देखा कि घर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.