Mau News: तालाब में नहाते समय अधेड़ डूबा, गोताखोरों ने की तलाश
मऊ, सितम्बर 28 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के करहा स्थित गुरादरी मठ के तालाब में रविवार को नहाते समय एक अधेड़ गहरे पानी में चले जाने के बाद डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और गोताखोरों की मदद से तलाश में जुट गई। लेकिन काफी समय तक अधेड़ की तलाश नहीं की जा सकी। बताया जा रहा है कि करहां निवासी 55 वर्षीय अनिल मद्धेशिया सोमवार को करीब 11 बजे तालाब में नहाने गए थे। मौजूद लोगों के अनुसार, नहाते समय वह तालाब के बीच गहरे पानी की ओर चले गए। इसी दौरान अचानक पानी में डूब गए। आस-पास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.