Mau News: तमसा में डूबा 12 वर्षीय रेहान, तलाश में जुटे गोताखोर
मऊ, अक्टूबर 2 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। तमसा नदी में नहाने के दौरान शुक्रवार सुबह 12 वर्षीय रेहान गहरे पानी में डूब गया। हादसे की खबर मिलते ही नदी किनारे अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने नदी में उतरकर उसकी तलाश शुरू की, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान शुरू कराया। उधर, बेटे के डूबने की खबर से परिवार में कोहराम मचा रहा। नगर पंचायत वलीदपुर के मोहल्ला भीरा पश्चिम निवासी रेहान शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे अन्य बच्चों के साथ तमसा नदी में नहाने गया था। बताया जाता है कि नहाते समय वह नदी के दूसरे किनारे की ओर जाने लगा। इसी दौरान अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। यह देख साथ मे नहा रहे बच्चों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। शोर सुनकर ग्रामीण नदी कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.