मऊ, अक्टूबर 11 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के पट्टी गांव निवासी एक युवक ने रविवार दोपहर अज्ञात कारणों के चलते तमसा नदी के पुल से छलांग लगा दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने नाव के सहारे युवक की तलाश की, लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका। जानकारी के अनुसार पट्टी गांव निवासी 18 वर्षीय आकाश गोंड रविवार दोपहर करीब दो बजे साइकिल से तमसा नदी के पुल पर पहुंचा। वहां पहुंचने के बाद उसने अचानक नदी में छलांग लगा दी। पुल से गुजर रहे लोगों ने युवक को नदी में कूदते देख शोर मचाया और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही वलीदपुर चौकी पर तैनात चौकी प्रभारी नूरआलम मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से नाव के जरिए नदी में युवक की तलाश शुरू कराई। ह...