मऊ, अगस्त 23 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, जनपद मऊ के तत्वावधान में गुरु वंदन एवं शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी का आयोजन शनिवार को एक पैलेस में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओपी त्रिपाठी सचिव, उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद, लखनऊ तथा विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद के सचिव ओपी त्रिपाठी ने कहा कि गुरु की महिमा सर्वोपरि होती है। आज के तकनीकी युग गूगल इत्यादि प्लेटफॉर्म पर सूचनाएँ तो मिल जाती हैं, लेकिन जीवन की असली चुनौतियों का सामना करना तथा जीवन जीने की कला अपने उच्च आचरण द्वारा गुरु ही सिखाता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा भाव और कर्त्तव्यपरायणता का विकास कर...