Mau News: ढोल नगाड़ों के साथ गणपति बप्पा को किया विदा
मऊ, सितम्बर 22 -- Mau News: दोहरीघाट(मऊ), हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे में विभिन्न स्थानों पर गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत एक सप्ताह से विराजमान भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का सोमवार की देर शाम विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ विसर्जन किया गया। साथ ही कृष्ण जन्माष्टमी पर स्थापित राधा-कृष्ण की प्रतिमाओं का भी विसर्जन किया गया। इससे पूर्व श्रद्धालुओं ने प्रतिमाओं को रंग-गुलाल लगाकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद ढोल-नगाड़ों की थाप पर श्रद्धालु प्रतिमा को विसर्जन के लिए सरयू नदी के तट रामघाट ले गए। जहां प्रशासन की मौजूदगी में प्रतिमाओं को नदी में विसर्जित किया गया। दोहरीघाट कस्बे में विभिन्न स्थानों पर एक सप्ताह से भगवान गणेश की प्रतिमा विराजमान थी। यह भी पढ़ें- Meerut News: गणपति बप्पा मोरया... अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों से गूंजा मवाना प्रतिदिन सुबह-श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.