Mau News: ढेकुलिया घाट पर चला विशेष स्वच्छता अभियान, किया जागरुक
मऊ, सितम्बर 22 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत मंगलवार को जिला गंगा समिति एवं नगर पालिका परिषद मऊ के संयुक्त तत्वावधान में ढेकुलिया घाट के नदी तट एवं आस-पास के क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नदी तट एवं आस-पास से तीन टन से अधिक कूड़ा-कचरा एकत्र कर हटाया गया। अभियान में डीसीएसके पीजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्वयंसेवकों, मुस्लिम इंटर कॉलेज एवं सुदामी देवी कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों सहित 600 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। जिला गंगा समिति के जिला परियोजना अधिकारी डॉ.हेमंत यादव के संयोजन में आयोजित अभियान में जनप्रतिनिधियों, नगर पालिका अधिकारियों, सफाई कर्मियों एवं स्थानीय नागरिकों ने भी श्रमदान किया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: स्वच्छ और सुंदर औरैया बनाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.