मऊ, अक्टूबर 14 -- Mau News: दोहरीघाट(मऊ), हिन्दुस्तान संवाद।ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) दोहरीघाट के सभागार में अध्यापक राज्य पुरस्कार से सम्मानित, गोल्ड मेडलिस्ट एवं सामाजिक चिंतक डॉ. रामबिलास भारती और स्व. आशा देवी के निधन पर शोकसभा आयोजित की गई। इस दौरान शिक्षकों और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने दोनों दिवंगतों के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई। शोकसभा में वक्ताओं ने डॉ. रामबिलास भारती के शैक्षिक योगदान और सामाजिक सरोकारों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका व्यक्तित्व, शैक्षिक समर्पण और सामाजिक चिंतन सदैव प्रेरणा देता रहेगा। उनके निधन से शिक्षा जगत और समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। वक्ताओं ने स्व. आशा देव...