मऊ, अगस्त 7 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में ब्लॉक रानीपुर के प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के लिए आयोजित तीन दिवसीय सक्षम प्रशिक्षण शनिवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। समापन सत्र में मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रधानाचार्यों की नेतृत्व क्षमता, विद्यालय प्रबंधन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का विकास करना था। यह भी पढ़ें- Hardoi News: शिक्षक संकुल बैठक में नामांकन और निपुण भारत पर जोरप्रशिक्षण का विवरण तीन दिनों तक चले इस सघन प्रशिक्षण शिविर में संदर्भ दाताओं संदीप कुमार, नीतू त्रिपाठी एवं अभिषेक यादव द्वारा प्रधानाचार्यों को विद्यालय लीडरशिप, नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन और कक्षा-कक्ष रूपांतरण के गुर सिखाए गए। इसके साथ ही डिजिटल लर्निंग, ...