मऊ, अक्टूबर 21 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहाना, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के अतरारी चुंगी आशिक हुसैन रोड से मंगलवार को गुजर रहे एक ट्रेलर पर अचानक पेड़ की डाल गिरने से मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। घटना के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। करीब एक घंटे तक रास्ता बाधित रहने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, कोतवाली अंतर्गत अतरारी चुंगी आशिक हुसैन रोड से मंगलवार को एक ट्रेलर गुजर रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे स्थित पेड़ की एक बड़ी डाल टूटकर ट्रेलर पर अचानक गिर गई। अचानक हुई इस घटना से आस-पास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पेड़ की डाल सड़क पर फैल जाने के कारण अन्य वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ट्रेलर मलिक रामाशीष ने तुरंत मौक...