Mau News: ट्रेलर की टक्कर से दो गोवंश की मौत, दो का चल रहा उपचार
मऊ, अगस्त 27 -- Mau News: पूराघाट/कोपागंज,हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज थाना क्षेत्र के काछी कला के पास फोरलेन पर बुधवार की अल सुबह ट्रेलर की टक्कर में चार गोवंश गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर दर्द से तड़पते मिले। घटना की सूचना मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता एवं पर्यावरणविद् रितेश चौरसिया तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल गोवंशों के उपचार की व्यवस्था कराई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुधवार की अल सुबह चार गोवंश वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर मौजूद थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: गोवंश को वाहन ने रौंदा, ग्रामीणों ने बचाया टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो गोवंशों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.