मऊ, अगस्त 28 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत टोंस नदी महादेव घाट पर स्नान करने गया 16 वर्षीय किशोर परिस्थतियों में गुरुवार की शाम को नदी के गहरे पानी में डूब गया। नदी में डूबे किशोर की पुलिस और गोताखोरों ने काफी तलाश किया, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका। उधर किशोर का अभी तक कोई सुराग नहीं लगने पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।स्थानीय शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गायघाट स्थित शांति कुंज निवासी 16 वर्षीय सुमित मद्धेशिया पुत्र मनोज मद्धेशिया गुरुवार शाम लगभग पांच बजे महादेव धाम स्थित नदी घाट पर नहाने गया था। नहाने के दौरान ही वह गहरे पानी में डूब गया, पुलिस समेत स्थानीय गोताखोरों ने काफी तलाश किया, लेकिन कोई भी सुराग नहीं लग सका। उधर घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...