Mau News: जिले में बिगड़ा मौसम का मिजाज, तेज हवा संग हुई बारिश
मऊ, अक्टूबर 6 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। पश्चिमी विक्षोभ के कारण जिले में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बिगड़ गया है। मंगलवार को शहर में ग्रामीण अंचलों में सुबह से देर शाम तक कभी हल्की तो कभी तेज बारिश होती रहीं। इस तेज हवा चलने से कई स्थानों पर पेड़ गिर गए तो बिजली आपूर्ति बाधित रहीं। हालांकि शाम तक गिरे पेड़ों को सड़कों से हटा लिया गया, जबकि बिजली आपूर्ति भी बहाल हो गई। वहीं आगामी दो दिनों तक मौसम खराब रहने का आसार है। इस दौरान तेज हवा के साथ कुछ क्षेत्रों में झमाझम बारिश के लिए एलर्ट किया गया है। हालांकि मौसम का मिजाज देख कर किसानों के माथे पर पसीना आ गया है। क्योंकि तेज हवा के साथ अगर बारिश हुई तो धान की फसल गिरने का आशंका है, जिससे उत्पादन घट सकता है। दिन में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम में बदलाव जिले में सुबह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.