मऊ, सितम्बर 17 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। जनपदभर ने गणेश महोत्सव को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है। विभिन्न स्थानों पर आकर्षक पंडाल सजाकर भगवान गणेश की प्रतिमाएं विधि-विधान से स्थापित की गईं है। प्रतिमा स्थापना के साथ ही पंडालों में गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंज रहें है। सुबह से लेकर देर शाम तक श्रद्धालु पंडालों एवं घरों बप्पा की भक्ति में लीन दिख रहे हैं। यह भी पढ़ें- Orai News: हर्षोल्लास से मनाया जा रहा गणेश उत्सव, आरती में उमड़ रहे श्रद्धालुआकर्षक सजावट वहीं पंडालों को रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और आकर्षक सजावट से सजाया गया। भगवान गणेश की भव्य प्रतिमाएं श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। बच्चों और युवाओं में गणेश महोत्सव को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। नगर पंचायत मधुबन के गुप्ता गली में गणेश उत्सव का कार्यक्रम बड...