Mau News: जागे भगवान विष्णु, हर्षोल्लास के साथ मनाई गई देवोत्थानी एकादशी
मऊ, नवम्बर 20 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। जिले में शुक्रवार को देवोत्थानी एकादशी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में स्नान दान करने के साथ उपवास रखकर पुण्य कमाया। विधि-विधान से श्रीहरि भगवान विष्णु का पूजन अर्चन किया। वहीं, घरों पर श्रद्धालु महिलाओं ने तुलसी विवाह का आयोजन किया। इस दौरान मंगलगान से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था। मान्यता है कि आज के ही दिन विष्णु भगवान ने शाप से मुक्ति पाने के लिए शालिग्राम अवतार के रूप में तुलसी से विवाह किया था। मंदिरों में भी यह आयोजन भी किया गया। और लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। उधर, पर्व को लेकर बाजारों में गन्ने के साथ ही सिंघाड़ा, गंजी की दुकानों पर लोगों की काफी भीड़ जुटी रही। यह भी पढ़ें- Mau News: देवोत्थान एकादशी पर रामघाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों ने लगाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.